ब्रेकिंग न्यूज़

[pj-news-ticker]

लुधियाना में 3 आवारा कुत्तों को जहर देकर मारने का आरोप, एनिमल क्रुएल्टी एक्ट के तहत केस दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

😊 Please Share This News 😊

लुधियाना के थाना सलेम टाबरी अंतर्गत चौकी एलडीके क्षेत्र में आवारा कुत्तों को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, हेल्थ फेड एनिमल एसोसिएशन के प्रधान मनी सिंह निवासी फील्ड गंज, लुधियाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी संस्था बेसहारा और घायल जानवरों का इलाज करती है तथा पशुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाती है। मनी सिंह ने बताया कि 20 मई 2026 को उन्हें कविता शर्मा नामक महिला का फोन आया, जिसने बताया कि गांव हुसैनपुरा में तीन आवारा कुत्ते जमीन पर गिरे पड़े हैं और उनकी हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, जहां तीनों कुत्तों की मौत हो चुकी थी। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि सुखविंदर सिंह नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खिलाकर कुत्तों को मार दिया।
शिकायतकर्ता के अनुसार, अगले दिन जब वह आरोपी से बात करने पहुंचे तो उसने स्वीकार किया कि उसने खेतों में रोटियों में जहरीला पदार्थ मिलाकर रखा था, जिसे खाने से कुत्तों की मौत हो गई। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में मामला सही पाया गया। जांच अधिकारी एएसआई जतिंदर कुमार ने बताया कि आरोपी सुखविंदर सिंह निवासी हुसैनपुरा के खिलाफ बीएनएस की धारा 325 तथा एनिमल क्रुएल्टी एक्ट की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही मामले की सूचना कंट्रोल रूम और उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[the_ad_group id="303"]

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...
[Rich_Web_Slider id="1"]
+38
°
C
High:+41
Low:+31
Wed
Thu
Fri
Sat
[covid19-country-updates country=IN country_list=0 layout=3 label="India Covid19 Data" colors="#d80027,#0052b4"]
    [Rich_Web_Slider id="1"]