ब्रेकिंग न्यूज़

[pj-news-ticker]

जरूरतमंद छात्रों को स्टेशनरी किट वितरित, मानवता भलाई सेवा सोसाइटी की सराहनीय पहल से शिक्षा को बढ़ावा

National News Reports

😊 Please Share This News 😊

लुधियाना में मानवता भलाई सेवा सोसाइटी (रजि.) द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए एक सराहनीय पहल करते हुए स्टेशनरी किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मॉडल ग्राम स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, कोचर मार्केट के नजदीक आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न स्कूलों के उन बच्चों को कापियां, स्टेशनरी और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई, जिनके सिर से पिता का साया उठ चुका है।

इस कार्यक्रम में गुज्जर खान स्कूल (लड़के एवं लड़कियां), मालवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां), स्कूल ऑफ एमिनेंस मॉडल टाउन, जवाहर नगर स्कूल (लड़के एवं लड़कियां) के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओंकार सिंह पाहवा (एमडी, एवन साइकिल लिमिटेड) रहे, जिन्होंने अपने कर-कमलों से बच्चों को स्टेशनरी किट वितरित की।
इस अवसर पर ओंकार सिंह पाहवा ने घोषणा की कि जो विद्यार्थी पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे, उन्हें एवन साइकिल की ओर से साइकिल इनाम के रूप में दी जाएगी। वरिष्ठ अधिवक्ता सरदार परोपकार सिंह घुम्मण ने सोसाइटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन सरदार चरणजीत सिंह और प्रधान प्रिंसिपल गुरनेक सिंह ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर सोसाइटी के पदाधिकारी और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह आयोजन समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[the_ad_group id="303"]

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...
[Rich_Web_Slider id="1"]
+38
°
C
High:+41
Low:+31
Wed
Thu
Fri
Sat
[covid19-country-updates country=IN country_list=0 layout=3 label="India Covid19 Data" colors="#d80027,#0052b4"]
    [Rich_Web_Slider id="1"]