ब्रेकिंग न्यूज़

[pj-news-ticker]

रसगुल्ले के लिए दरिंदगी! शादी समारोह में 11 साल की बच्ची को जलते तंदूर में फेंका

National News Reports

😊 Please Share This News 😊

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शादी समारोह में रसगुल्ला खाने की मामूली बात पर 11 साल की बच्ची को अपनी जान दांव पर लगानी पड़ गई। आरोप है कि एक हलवाई ने बिना पूछे रसगुल्ला खाने पर गुस्से में आकर बच्ची को उठाकर जलते तंदूर में फेंक दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, छावनी थाना क्षेत्र की रहने वाली 11 वर्षीय बच्ची अपनी नानी के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। शादी में खाने-पीने के स्टॉल लगे हुए थे। इसी दौरान बच्ची ने स्टॉल पर रखे रसगुल्लों में से एक रसगुल्ला उठा कर खा लिया। यह देखकर वहां काम कर रहा एक व्यक्ति आग-बबूला हो गया।
परिजनों का आरोप है कि गुस्से में उस व्यक्ति ने बिना कुछ सोचे-समझे बच्ची को उठाया और जलते तंदूर की भट्ठी में फेंक दिया। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुकी थी।
बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची काफी ज्यादा झुलस गई है और वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[the_ad_group id="303"]

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...
[Rich_Web_Slider id="1"]
+38
°
C
High:+41
Low:+31
Wed
Thu
Fri
Sat
[covid19-country-updates country=IN country_list=0 layout=3 label="India Covid19 Data" colors="#d80027,#0052b4"]
    [Rich_Web_Slider id="1"]