लुधियाना / चंडीगढ़
पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में बेअदबी रोकने के लिए बनाए जा रहे नए कानून का बिल जोह विधानसभा में पेश करने के बाद स्पीकर द्वारा सलेक्ट कमेटी का गठन कर सभी धर्मो के प्रमुख प्रतिनिधियों से मिलकर उनके सुझाव लेने के दिए निर्देशों के बाद आज विधानसभा में कमेटी की आखिरी बैठक हुई जिसमें विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा की अध्यक्षता में वरिष्ठ विधायक श्री जंगी लाल महाजन , श्री ब्रह्मशंकर जिंपा, नीना मित्तल तथा विधानसभा सचिव राम निवास मौजूद थे।
सनातन सेवा समिति के प्रमुख श्री विजय शर्मा, वरुण मेहता लुधियाना, प्रणव अमृतसर देवा जी जीरा, जोगिंद्र रिंकू जी मोगा, तथा लुधियाना से पंडित अजय वशिष्ठ ज्वालामुखी मंदिर प्रमुख विजय शांडिल्य, पंडित विजय शर्मा व कुछ अन्य प्रमुख सनातनी मौजूद थे
श्री विजय शर्मा व वरुण मेहता ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने कमेटी को बैठक के दौरान भी तथा लिखित में यह सुझाव दिए कि सनातन धर्म के सभी ग्रंथों व वेद उप वेद तथा पूजनीय लिखित सामग्री को भी बिल में शामिल करने सहित सनातन धर्म के देवी देवताओं का रूप धारण करने तथा सोशल मीडिया व प्रिंट मीडिया में भी साजिशन सनातन धर्म के देवी देवताओं व धार्मिक ग्रंथों के खिलाफ दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही को बिल में शामिल करने सहित सड़क किनारे शिवलिंग व मूर्तियों को रखकर बेअदबी करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही को शामिल किया जाए
श्री विजय शर्मा व वरुण मेहता ने कहा कि कमेटी ने ध्यान पूर्वक सभी सुझावों को सुना पंडित अजय वशिष्ठ तथा विजय शांडिल्य ने शोभायात्रा के दौरान होने वाली बेअदबी तथा कथा प्रचारकों व ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही करने का प्रावधान रखने की मांग की।



