ब्रेकिंग न्यूज़

[pj-news-ticker]

गुजरात में सभी मंत्रियों से लिया इस्तीफा; CM भूपेंद्र पटेल को छोड़कर बीजेपी सरकार के 16 मंत्रियों का रिजाइन, अचानक ये क्या हुआ?

National News Reports

😊 Please Share This News 😊

गुजरात से अचानक बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर बीजेपी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। गुजरात सरकार के कुल 16 मंत्रियों का इस्तीफा हुआ है। दरअसल इन मंत्रियों से उनका इस्तीफा लिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में हुई एक बैठक में सभी मंत्रियों के इस्तीफे ले लिए गए। बताया जा रहा है कि मंत्रियों के इस्तीफे केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हुए हैं।

ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि गुजरात में बीजेपी सरकार की कैबिनेट का नए सिरे से विस्तार होने जा रहा है। यानि बड़ा फेरबदल भी। सामने आई जानकारी के मुताबिक, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नए मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह 11:30 बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर में होगा। राज्यपाल आचार्य देवव्रतजी राज्य मंत्रिमंडल के इस विस्तार में शामिल मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे।
माना जा रहा है कि गुजरात की बीजेपी सरकार के कैबिनेट विस्तार में लगभग 5 पुराने मंत्रियों को बरकरार रखे जाने की उम्मीद है। जबकि कई पुराने चेहरों का पत्ता कट सकता है। वहीं, कैबिनेट में 15 से 16 नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। दो महिला नेताओं को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। नई कैबिनेट में लगभग 20 से 23 सदस्य होने की उम्मीद जताई जा रही है। मालूम रहे कि गुजरात के मंत्रिपरिषद में अब तक मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत कुल 17 मंत्री थे। इनमें 8 कैबिनेट स्तर के मंत्री थे। जबकि इतने ही राज्य मंत्री थे।
आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा कुल 182 सदस्यों वाली है। यानि राज्य में विधानसभा की 182 सीटें हैं। इनमें से कुल संख्या के 15 प्रतिशत या 27 मंत्री हो सकते हैं। सीएम भूपेंद्र पटेल ने 12 दिसंबर 2022 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली थी। इससे पहले उन्हें स्वर्गीय विजय रूपानी को बीच कार्यकाल से हटाकर सीएम बनाया गया था। वहीं इसी महीने की शुरुआत में गुजरात सरकार में राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल की जगह गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष बने थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[the_ad_group id="303"]

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...
[Rich_Web_Slider id="1"]
+38
°
C
High:+41
Low:+31
Wed
Thu
Fri
Sat
[covid19-country-updates country=IN country_list=0 layout=3 label="India Covid19 Data" colors="#d80027,#0052b4"]
    [Rich_Web_Slider id="1"]