जॉर्जिया के शहर बातुमि में 2025 की आयोजित वर्ल्ड टेबल टेनिस कंटेस्टेंट प्रतियोगिता में लुधियाना की काव्य गुप्ता ने सिल्वर मेडल जीतकर लुधियाना व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।
काव्य गुप्ता ने अंडर 13 कैटेगरी में अज़रबैजान, कजाकिस्तान, जॉर्जिया, तुर्की और यूरोप के खिलाड़ियों को हराकर भारत के लिए चांदी का मैडल हासिल किया। काव्या ने अंडर-15 श्रेणी में भी विश्व के टॉप रैंक खिलाड़ियों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 8 में भी अपना स्थान हासिल किया।
काव्या ने लोधी क्लब में कोच गुरमीत सिंह से कोचिंग ली है और पिछले 6 महीने से अमृतसर के कोच ऋषभ से प्रशिक्षण ले रही हैं। डीपीएस स्कूल की छात्रा काव्य गुप्ता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टेबल टेनिस में अपने प्रदर्शन के लिए कड़ी मेहनत लगन और समर्पण कर उपलब्धियां हासिल कर युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनी है। काव्य गुप्ता ने कहा कि मेरा अगला लक्ष्य देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सर्वोच्च प्रदर्शन कर मेडल लाना है, मेरे टेबल टेनिस में प्रति समर्थन से मेरे दादा स्वर्गीय सतीश गुप्ता ब ताया संजीव गुप्ता वह मेरे कोच का आशीर्वाद सम्मिलित है।



