लुधियाना शहर में आए दिन बच्चों के लापता होने की खबरें मिल रही हैं, जिससे लोग भय है। हालांकि उसमें परिवार की लापरवाही साफ नजर आती है। जमालपुर के अंतर्गत राम नगर गली नंबर 3 के निवासी जितेंद्र कुमार के घर आज एक घटना घटी।
उनकी चार वर्षीय बेटी मोनिका, जो सुबह घर से लापता हो गई थी, शुक्रवार शाम करीब 5:00 बजे मुंडियां चौकी के प्रभारी सुरजीत सिंह सैनी को रामनगर के बाजार में मिली, जिसके घर और माता-पिता का पता नहीं था। उस दौरान सुरजीत सिंह सैनी ने आसपास के मंदिर और गुरुद्वारों में अनाउंसमेंट करके 1 घंटे के अंदर ही उसके परिवार वालों को ढूंढ कर उसे सौंप दिया। जानकारी के अनुसार 4 वर्षीय बच्ची मोनिका के पिता जितेंद्र कुमार मौर्य हैं, जो ड्राइवर का काम करते हैं और रामनगर भामिया में रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी घर से खेलते खेलते हैं सड़क पर जा पहुंची थी और एक शख्स को मिल गई थी उनके द्वारा पुलिस को सूचना करके उन्हें सौंप दी गई। लुधियाना से जगमीत सिंह की रिपोर्ट




