कलयुगी पिता सौतेली बेटी को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। युवती के गर्भवती होने पर उसका भांडा फूटा, अब थाना डेहलों पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफतार कर लिया। शनिवार उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से रिमांड हासिल करने के बाद कडी पूछताछ की जा रही है।

इंस्पेक्टर दविंदर कौर ने बताया कि उसकी पहचान गांव मुकंदपुर निवासी 52 वर्षीय चरणजीत सिंह उर्फ जीता के रूप में हुई। वो गांव में मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने 20 वर्षीय पीडिता की शिकायत पर उक्त केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि उसके पिता के देहांत के बाद उसकी मां ने चरणजीत सिंह उर्फ जीता के साथ दूसरी शादी की थी। उसकी मां की पहली शादी से वो तथा उसका छोटा भाई हैं। जबकि चरणजीत सिंह के साथ हुई शादी के बाद 5 साल की एक बेटी है।
करीब 7 महीने पहले उसके पिता ने उसे डरा धमका कर उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद भी आरोपी उसे डरा धमका कर उसके साथ गलत काम करता रहा। कुछ दिन पहले वो गांव पुडैन में रहने वाले अपने मामा मामी के घर गई। जहां उसने सारी घटना के बारे में उन दोनों को बताया। उसके मामा मामी ने जब उसका डाक्टर से चेकअप करवाया तो पता चला कि वो 5 महीने के गर्भ से है। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। लुधियाना से विशाल कपूर की रिपोर्ट



