ब्रेकिंग न्यूज़

[pj-news-ticker]

दुनिया को परेशान करने वाला चीन खुद परेशान, तेज़ी से बूढ़ा हो रहा है यह देश

😊 Please Share This News 😊

चीन में कोविड-19 संबंधी प्रतिबंधों को हटाए जाने के बाद मृत्यु दर बढ़ने और जन्म दर कम होने के कारण 2023 में जनसंख्या 20 लाख कम हो गई। चीन में आबादी लगातार दूसरे साल कम हुई है। बता दें कि चीन की कुल जनसंख्या 1.4 अरब है। जनसांख्यिकी विशेषज्ञों ने कोविड-19 के प्रकोप के कारण मृतक संख्या में तेज बढ़ोतरी होने की आशंका जताई थी। जन्म दर में गिरावट चीन के लिए लंबे समय से आर्थिक और सामाजिक चुनौती बनी हुई है। चीन की औसत आबादी लगातार बुजुर्ग हो रही है, जिसके कारण श्रमिकों की संख्या में कमी आ सकती है और समय के साथ आर्थिक विकास धीमा हो सकता है। इसके अलावा बड़ी संख्या में बुजुर्ग आबादी को सेवाएं प्रदान करने की देश की क्षमता के लिए चुनौती पैदा हो सकती है। जन्म दर में लगातार सातवें वर्ष गिरावट आई है लेकिन पिछले वर्षों की तुलना में यह गिरावट इस बार कम है। पिछले साल लगभग 90 लाख बच्चों का जन्म हुआ। चीन ने ‘केवल एक संतान’ की नीति अपनाकर जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने की कोशिश की थी, लेकिन अब उसे इसके विपरीत एक अलग समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने 2016 में अपनी इस नीति को आधिकारिक तौर पर समाप्त करने के बाद से जन्म को प्रोत्साहित करने की कोशिश की है लेकिन उसे कोई खास सफलता नहीं मिली है। लोग देर से शादी कर रहे हैं और कई लोग संतान पैदा नहीं करने का विकल्प भी चुन रहे हैं। इसके अलावा पढ़ाई और पालन-पोषण के अत्यधिक खर्च के कारण अधिकतर लोग केवल एक ही संतान की नीति का पालन कर रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[the_ad_group id="303"]

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...
[Rich_Web_Slider id="1"]
+38
°
C
High:+41
Low:+31
Wed
Thu
Fri
Sat
[covid19-country-updates country=IN country_list=0 layout=3 label="India Covid19 Data" colors="#d80027,#0052b4"]
    [Rich_Web_Slider id="1"]