पंजाब के केबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को अदालत ने 15 साल पुराने एक मामले की सुनवाई करते हुए 2 साल की सजा सुनाई है। अमन अरोडा के बहनोई राजिंदर दीपा ने अदालत में करीब पंद्रह साल पहले 2008 में शिकायत दाखिल की थी। शिकायत में दीपा ने आरोप लगाए थे कि अमन अरोड़ा और उनके साथियों ने उनके घर में घुसकर हमला किया था।
aman arora
पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा समेत नौ व्यक्तियों को सुनाम अदालत ने दो साल की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला योजना बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राजिंदर सिंह राजा भी शामिल हैं। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। मंत्री अमन अरोड़ा के बहनोई राजिंदर दीपा ने अदालत में करीब पंद्रह साल पहले 2008 में शिकायत दाखिल की थी।
शिकायत में दीपा ने आरोप लगाए थे कि अमन अरोड़ा और उनके साथियों ने उनके घर में घुसकर हमला किया था। उस समय अमन अरोड़ा व राजिंदर दीपा दोनों ही कांग्रेस में थे। दोनों के दरमियान सियासी खींचतान चरम पर थी।
सुनाम में दोनों नेताओं के घर आमने-सामने हैं। अब दोनों ही नेता कांग्रेस छोड़ चुके हैं। वर्तमान में अमन अरोड़ा, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री हैं जबकि राजिंदर दीपा अकाली दल के महासचिव पद पर हैं।



