आतंकी घुसपैठ की आशंका के चलते सीमा सुरक्षा बल पाकिस्तानी रेंजर्स को करारा जवाब दे रही है। सीमा सुरक्षा बल की तरफ से हाई मास्ट लाइट चढ़ाई जा रही है। पूरे बॉर्डर पर हाई अलर्ट कर दिया गया है। विक्रम पोस्ट पर बीएसएफ का एक जवान गोलीबारी में जख्मी हो गया है। बताया जा रहा है कि जवान के पैर में गोली लगी है। सीमा सुरक्षा बल की तरफ से रिहायशी क्षेत्र को बिजली बंद करने का आदेश दिया गया है और लोगों को घरों के अंदर रहने के लिए कहा गया है। बॉर्डर के साथ गांव में भी गोलियां बरसना शुरू हो गई हैं और बॉर्डर आउटपोस्ट पर बड़े फायर की घटना सामने आ रही है।
इससे पहले उत्तरी कश्मीर के कुपावड़ा जिले में सुरक्षाबल एक बड़े आतंकी घुसपैठ को नाकाम करने में कामयाब रही। सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया गया। मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं



