ब्रेकिंग न्यूज़

[pj-news-ticker]

अमेरीका में धुआंधार गोलीबारी , 29 लोगों की मौत

😊 Please Share This News 😊

अमेरिका के ल्यूइस्टन, मेन के एक रेस्टोरेंट में हुई गोलाबारी मे मरने वालों की संख्या 29 हो गई है । इसके अलावा करीब 70 घायल भी हो गए हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर है। पुलिस ने लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है, क्योंकि अभी तक हमलावर पकड़ा नहीं गया है। उसके इलाके में छिपे होने की खबर है। मेन सूचना और विश्लेषण केंद्र ने एक नोट जारी किया और घातक सामूहिक गोलीबारी मामले में संदिग्ध के बारे में जानकारी साझा की। संदिग्ध की पहचान रॉबर्ट कार्ड के रूप में हुई है। मेन स्टेट पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया, हमलावर अब भी Active है और उसे पकड़ा नहीं जा सका है। हालांकि उसकी तस्वीरें सामने आ गई हैं। स्थानीय लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर के अंदर ही रहें और दरवाजा लॉक करके रखें। पुलिस ने लोगों से कहा है कि अगर कोई भी संदिग्ध गतिविधि देखता है तो तत्काल 911 पर इसकी जानकारी दे।

लेविस्टन पुलिस विभाग ने कहा, जल्द ही संदिग्ध को पकड़ लिया जाएगा। उसके बारे में जानकारियों निकाल ली गई हैं। पूरा यकीन है कि वह इसी इलाके में छिपा होगा।
पुलिस का कहना है कि 40 वर्षीय रॉबर्ट कार्ड सेना से रिटायर है और एक ट्रेंड हथियार प्रशिक्षणक है। उसे  घरेलू हिंसा के मामले में भी गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी साल उसने मानसिक समस्या की शिकायत की थी। उसने कहा था कि उसे अजीब आवाजें सुनाई देती हैं। उसने मिलिट्री ट्रेनिंग बेस पर भी हमले की धमकी दे दी थी। इसके बाद वह 2 हफ्ते तक अस्पताल में भर्ती था। शूटिंग के बाद वह सफेद वाहन ड्राइव करके वहां से फरार हो गया। लेविस्टन के मेयर कार्ल शेलिन ने भी घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इस घटना ने पूरे शहर को सदमे में ला दिया है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को पुलिस के निर्देशों का पालन करना है ताकि खतरनाक हमलावर को जल्द पकड़ा जा सके
 स्थानीय पुलिस ने फेसबुक पर रॉबर्ट कार्ड की तस्वीर भी शेयर की है। इसमें आरोपी के हाथ में सेमी ऑटोमैटिक बंदूक नजर आ रही है। पुलिस ने संदिग्ध को बेहद खतरनाक बताया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[the_ad_group id="303"]

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...
[Rich_Web_Slider id="1"]
+38
°
C
High:+41
Low:+31
Wed
Thu
Fri
Sat
[covid19-country-updates country=IN country_list=0 layout=3 label="India Covid19 Data" colors="#d80027,#0052b4"]
    [Rich_Web_Slider id="1"]