ब्रेकिंग न्यूज़

[pj-news-ticker]

भारत ने 20 साल बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ दर्ज की जीत 

😊 Please Share This News 😊

भारत ने 20 साल बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ दर्ज की जीत

किंग कोहली ने फिर दिखाया कमाल ,

धर्मशाला में हुआ दमदार प्रदर्शन

वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम मुकाबले में 4 विकेट से जीत हासिल करते हुए अपने विजयी अभियान को मेगा इवेंट में जारी रखा हुआ है। भारत के लिए इस मैच विराट कोहली के बल्ले से 95 रनों की शानदार पारी देखने को मिली । विश्व कप में भारतीय टीम का विजयी रथ न्यूजीलैंड के खिलाफ भी जारी रहा। कीवी टीम के खिलाफ धर्मशाला के मैदान पर 274 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने लक्ष्य को 48 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस मुकाबले में एक बार फिर से चेज मास्टर विराट कोहली का कमाल देखने को मिला, जिन्होंने 95 रनों की शानदार मैच विनिंग पारी खेलते हुए जीत को पूरी तरह से सुनिश्चित कर दिया। टीम इंडिया अब प्वाइंट्स टेबल में 10 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। बता दें कि भारत वनडे वर्ल्ड कप में साल 2003 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल करने में कामयाब हो सका है।

रोहित और गिल ने टीम को दी शानदार शुरुआत….

न्यूजीलैंड के खिलाफ 274 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को एक बार फिर से कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी से अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी। दोनों ही खिलाड़ियों ने उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरते हुए तेज गति के साथ रन बनाने का सिलसिला शुरू किया और पहले 10 ओवरों में ही टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 63 रन तक पहुंचा दिया।

फर्ग्युसन ने दिए 2 बड़े झटके, कोहली ने अय्यर के साथ संभाली पारी…..

भारतीय टीम को इस मैच में 71 के स्कोर पर पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा जो 46 के निजी स्कोर पर लॉकी फर्ग्युसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। वहीं इसके बाद 76 के स्कोर पर शुभमन गिल भी 26 रन बनाकर फर्ग्युसन का शिकार बने। यहां से विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने मिलकर पारी को संभालते हुए रन बनाने की गति को धीमे नहीं पड़ने दिया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 49 गेंदों में 52 रनों की साझेदारी देखने को मिली। हालांकि श्रेयस अय्यर 29 गेंदों में 33 रनों की पारी खेलकर ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। टीम इंडिया को इस मैच में 128 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा था।

कोहली ने संभाला एक छोर, राहुल के बाद सूर्यकुमार भी लौट गए पवेलियन….

128 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा चुकी भारतीय टीम मुश्किल में फंसते हुए दिख रही थी। यहां से विराट कोहली ने लोकेश राहुल के साथ मिलकर लगातार रन बनाने का सिलसिला जारी रखा जिससे न्यूजीलैंड के गेंदबाज अधिक दबाव बनाने में कामयाब नहीं हो सके। हालांकि 182 के स्कोर पर टीम इंडिया को चौथा झटका लोकेश राहुल के रूप में लगा जो 27 के निजी स्कोर पर मिचेल सेंटनर की गेंद पर LBW आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार यादव बल्ले से कुछ खास कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सके और 2 के व्यक्तिगत स्कोर पर रन आउट हो गए।

🟢 जडेजा ने कोहली के साथ मिलकर टीम को दिलाई रोमांचक जीत….

टीम इंडिया ने इस मैच में अपनी आधी टीम 191 के स्कोर पर गंवा दी थी। इसके बाद विराट कोहली ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाने का सिलसिला जारी रखा। जडेजा ने बल्लेबाजी में आक्रामक रुख अपनाते हुए खराब गेंदों पर बाउंड्री लेने से नहीं चूके जिससे विराट कोहली के ऊपर से भी दबाव कम हो गया। कोहली और जडेजा के बीच छठे विकेट के लिए हुई 83 रनों की साझेदारी ने इस मैच में टीम इंडिया की जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। विराट कोहली इस मुकाबले में 104 गेंदों में 95 रनों की पारी खेलकर आउट हुए।

वहीं जडेजा अंत तक नाबाद रहते हुए 39 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को इस मैच में 4 विकेट से जीत दिलाकर वापस लौटे।

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम की पारी को लेकर बात की जाए तो उसमें डारेल मिचेल के बल्ले से शानदार 130 रनों की पारी देखने को मिली। इसके अलावा कीवी टीम की तरफ से रचिन रवींद्र ने भी 75 रन बनाए, जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवरों में 273 रनों के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब हो सकी। भारत की तरफ से गेंदबाजी में मोहम्मद शमी का कमाल देखने को मिला जिन्होंने अपने 10 ओवरों में 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा कुलदीप यादव ने 2 जबकि बुमराह और सिराज ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया▪️

शुभमन गिल ने तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड शुभमन गिल महज 38 पारियों में 2000 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। इससे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला के नाम दर्ज था। हाशिम अमला ने साल 2011 में 38 पारियों में 2000 रन पूरे किए थे। 12 साल बाद यानी कि साल 2023 में गिल ने अमला का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने के मामले में शुभमन गिल अब इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं▪️

अजीब वजह से अचानक रुक गया भारत-न्यूजीलैंड मैच

न्यूजीलैंड के 274 रनों के लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया ने 15.4 ओवर तक 2 विकेट गंवाकर 100 रन बनाए ही थे कि अचानक मैच को रोकना पड़ गया. धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 के मैच को कोहरे की वजह से रोकना पड़ा. भारत की पारी के 16वें ओवर के दौरान धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में हालात बदतर हो गए. अचानक पूरे मैदान को धुंध ने घेर लिया. इस दौरान टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद थे और वे मैच रोके जाने से हैरान दिखाई दिए▪️

भारत न्यूज़ीलैंड मैच को देखने के लिए कई हस्तियां पहुंची

मैच को देखने के लिए कई राजनीतिक चेहरे भी धर्मशाला पहुंचे हुए थे। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राजीव बिंदल, CM सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कैबिनेट के कई मंत्री व राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सहित कई नामी हस्तियां मैच के दौरान मौजूद रही▪️

आज रात व्यूअरशिप का नया रिकॉर्ड बना हमेशा से माना जाता रहा है कि रिकॉर्ड बनते हैं टूटने के लिए। आज रात भी भारत और न्यूजीलैंड के मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।दरअसल, डिज्नी हॉट स्टार पर एक बार फिर व्यूअरशिप का रिकॉर्ड टूट गया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में 4.3 करोड़ लोग लाइव मैच देख रहे थे। जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। बता दें कि जब विराट कोहली 90 के स्कोर पर बल्लेबाजी करने उतरे तो दर्शकों का उनके 49वें शतक को देखने की बेचैनी बढ गई। विराट कोहली शतक से चूक गए और 95 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले यह रिकॉर्ड इसी विश्वकप में बना था। जब पाकिस्तान और भारत के बीच खेले गए मुकाबले में 3.5 करोड़ लोगों ने मैच देखा था। वहीं, एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले को 2.8 करोड़ लोगों ने देखा था▪️

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[the_ad_group id="303"]

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...
[Rich_Web_Slider id="1"]
+38
°
C
High:+41
Low:+31
Wed
Thu
Fri
Sat
[covid19-country-updates country=IN country_list=0 layout=3 label="India Covid19 Data" colors="#d80027,#0052b4"]
    [Rich_Web_Slider id="1"]