दीप सिद्धू की गर्लफ्रेंड एक साल बाद आई सामने, कहां साजिश के तहत नहीं ओवर स्पीड से हुआ हादसा, पत्नी से परेशान था सिद्धू

Feb 8, 2023 //
चंडीगढ़। हरियाणा दिल्ली बार्डर पर सोनीपत के पास सड़क हादसे में मारे गए फिल्म अभिनेता दीप सिद्धू की मौत को 15 फरवरी को एक साल हो जाएगा। दुर्घटना के वक्त दीप सिद्धू के साथ गाड़ी में सवार उसकी महिला मित्र रीना राय अब एकदम सामने आई है। उसने अपनी एक वीडियो जारी कर बड़े आरोप लगाए है। रीना ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर दीप सिद्धू की पत्नी और परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। रीना राय ने कहा जिस हादसे में दीप सिद्धू की मौत हुई, उसमें किसी तरह की कोई साजिश नहीं थी। दीप सिद्धू के चाहने वालों को हादसे के पीछे साजिश का नाम देकर गुमराह किया गया। दीप उस समय गाड़ी स्पीड से चला रहा था। सच्चाई यह है कि इसकी कोई जांच ही नहीं हुई। उसने दीप के भाई मनदीप को भी बताया था कि यह एक साधारण हादसा था। हालांकि रीना राय किसी दबाव में बोल रही है या ये सच है। इसके बारे में अभी जांच जारी है।
सितंबर 2022 में होनी थी दोनों की शादी
रीना राय ने कहा कि उसका दीप सिद्धू के साथ रिलेशनशिप 2018 से था। दोनों की सितंबर 2022 में शादी होनी थी। लेकिन शायद परमात्मा को यह मंजूर नहीं था। दीप उसे छोड़ कर चला गया, लेकिन वह हमेशा उसके दिल में रहेगा। रीना ने कहा कि दीप सिद्धू अपनी पत्नी से 2011 से अलग हो गया था। उसकी पत्नी रांची में रहती है, जबकि दीप सिद्धू मुंबई में रहता था। साल 2019 में दोनों के बीच अलग होने का समझौता भी हो गया था। दोनों का तलाक का केस कोर्ट में चला हुआ था और अभी उस पर फैसला आना शेष था। दोनों ने तय किया था कि तलाक के बाद वह शादी कर लेंगे।
भारत छोड़ने का डाला गया दबाव
रीना राय ने कहा कि जब हादसा हुआ उस वक्त वह सीट पीछे कर सोई हुई थी। जब गाड़ी टकराई तो उसकी आंख खुली। दोनों को हादसे के बाद अस्पताल में ले आए। वहां पर रीना ने कहा कि उसने दीप के भाई मनदीप, दोस्त सिमर और ड्राइवर टोनी से पूछा कि दीप कहां हैं, लेकिन उससे जानकारी छिपाई गई। उसे तुरंत भारत छोड़ कर अमेरिका जाने के लिए कहा गया। कहने लगे कि यहां पर तरह-तरह के सवाल पूछे जाएंगे और आप अमेरिका चले जाओ। योजना के तहत उसे अमेरिका भेजा गया। उसे अंतिम संस्कार और अंतिम अरदास में शामिल होने से रोका गया।
रीना राय ने कहा कि दीप सिद्धू की पत्नी नम्रता दीप से काफी नफरत करती थी। वह दीप सिद्धू को बहुत परेशान करती थी। दीप सिद्धू ने जब पत्नी के साथ समझौता कर तलाक फाइल किया था उस वक्त काफी पैसा उसे दिया था और कहा था कि वह उसे परेशान न करे। रीना ने कहा कि उसकी सारी बातचीत और मैसेज सका रिकार्ड उसके पास है।
रीना ने यहां तक कहा कि परिवार वाले भी नम्रता के कारण उसके खिलाफ हुए। दोनों की नजर प्रॉपर्टी और पैसे पर थी हो सकता है कि दोनों घर पैसा आधा-आधा बांटना चाहते हों। उसने कहा कि एक महिला की पति चला गया और संस्कार के वक्त उसकी आंखों में आंसू तक नहीं थे।
KeyWords: Deep Sidhus Girlfriend Came To The Fore After A Year Said The Accident Happened Due To Over Speed Not Under Conspiracy Sidhu Was Upset With His Wife



