ब्रेकिंग न्यूज़

[pj-news-ticker]

ट्रैफिक जाम, गंदगी और फुटपाथ कब्जों पर कार्रवाई तेज, विभागों को निर्देश जारी

National News Reports

😊 Please Share This News 😊

लुधियाना शहर में बढ़ती जनसमस्याओं को लेकर ह्यूमन राइट्स कौंसिल पंजाब की शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। काउंसिल द्वारा डिप्टी कमिश्नर को सौंपे गए लिखित ज्ञापन के आधार पर अब संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

शिकायत में शहर के कई अहम मुद्दों को उठाया गया था, जिनमें अवैध बस स्टैंड, पुलिस थानों में सफाई व्यवस्था की कमी और फुटपाथों पर अतिक्रमण प्रमुख हैं। इन समस्याओं के कारण आम जनता को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (रूरल), लुधियाना के कार्यालय ने संबंधित विभागों को जरूरी कदम उठाने और 15 दिनों में रिपोर्ट करने के आदेश जारी किए हैं।
प्रमुख समस्याएं:
विभिन्‍न चौराहों पर अवैध बस स्टैंडों से बढ़ता ट्रैफिक जाम
पुलिस थानों में अपर्याप्त सफाई व्यवस्था के साथ साथ महिलाओं और पुरुषों के लिए शौचालय
फुटपाथों पर कब्जों से पैदल यात्रियों को दिक्कत
ह्यूमन राइट्स काउंसिल (पंजाब) ने प्रशासन की इस त्वरित प्रतिक्रिया का स्वागत किया है। साथ ही, काउंसिल ने अधिकारियों से निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने की मांग की है, ताकि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन की इस पहल से शहरवासियों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[the_ad_group id="303"]

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...
[Rich_Web_Slider id="1"]
+38
°
C
High:+41
Low:+31
Wed
Thu
Fri
Sat
[covid19-country-updates country=IN country_list=0 layout=3 label="India Covid19 Data" colors="#d80027,#0052b4"]
    [Rich_Web_Slider id="1"]