लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा,डीसीपी रूपिंदर सिंह और पंजाब सरकार के निर्देशानुसार, “युद्ध नशे विरुद्ध ” अभियान के अंतर्गत, कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना ने कार्रवाई करते हुए 3 नशा तस्करों को 30 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एडीसीपी जोन-4 मनदीप सिंह पीपीएस ने बताया कि एसीपी इंडस्ट्री एरिया-ए जसबिंदर सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर बलविंदर कौर मुख्य अधिकारी, थाना जमालपुर और चौकी मुंडिया कलां ने एक गोपनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए हेरोइन बेचने में शामिल तीन आरोपियों संजय कुमार, विशेष कपूर उर्फ विशु और लवप्रीत सिंह उर्फ लव को गिरफ्तार किया और उनके पास से कुल 30 ग्राम हेरोइन, 30 पारदर्शी प्लास्टिक के लिफाफे, प्लास्टिक के चम्मच, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और एक मोटरसाइकिल बरामद की। जिनके खिलाफ थाना जमालपुर लुधियाना में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया और आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और पुलिस रिमांड हासिल किया गया, आगे की जांच जारी है।




