लुधियाना की मॉडल टाउन पुलिस ने आज शहीद बाबा दीप सिंह जी गुरुद्वारा साहिब में चोरी के आरोप में ट्रस्टी नवप्रीत सिंह बिंद्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शहीद बाबा दीप सिंह जी गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष सुरिंदरपाल सिंह बिंद्रा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, मॉडल टाउन पुलिस ने नवप्रीत सिंह बिंद्रा (प्रीति) पुत्र राजिंदर सिंह के खिलाफ शहीद बाबा दीप सिंह जी गुरुद्वारा साहिब में चोरी और शरारत के आरोप में धारा 305, 62 और 324(1) बीएनएस – गैर-जमानती अपराध के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। अपने बयान में सुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि वो गुरुद्वारा साहिब का प्रधान है। जहां पत्थर लगाने की सेवा का काम चल रहा था। पत्थर का काम खत्म होने के बाद 3 अप्रैल को आरोपी ने रामाकांत मिस्त्री से पत्थर चोरी करवा कर अपने घर के बाथरूम में लगवाने का प्रयास किया। आरोपी गुरुद्वारा साहिब का ट्रस्टी है, जिसका फायदा उठाते हुए उसने संगत की और से दिए गए दान में ठगी मारने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले आरोपी के खिलाफ दुगरी थाने में गैंबलिंग एक्ट के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी।



