नेश्नल न्यूज रिपोर्टस {13 मार्च 2025} दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद आम आदमी पार्टी ( AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पहली बार पंजाब में सियासी एंट्री करेंगे। यूं तो केजरीवाल कई बार पंजाब लोकसभा चुनाव, उपचुनाव और निकाय चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार कर चुके हैं, लेकिन दिल्ली की हार के बाद वह पहली बार पंजाब में पार्टी के राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह लुधियाना पश्चिमी सीट पर अपने प्रत्याशी संजीव अरोड़ा के लिए लोगों को संबोधित करते नजर आएंगे। इसके अलावा वह स्वास्थ्य क्षेत्र से कुछ सेवाओं को जनता का समर्पित करेंगे। नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि विपश्यना तो केजरीवाल का एक बहाना है, असल में वह लुधियाना पश्चिमी सीट पर उपचुनाव के बहाने प्रदेश की सियासत में एंट्री लेंगे। बाजवा ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद उनके पास पंजाब को छोड़ और कोई विकल्प नहीं है।



