ब्रेकिंग न्यूज़

[pj-news-ticker]

आईडीएफसी बैंक का मैनेजर 40 हजार रिश्वत लेता गिरफ्तार

😊 Please Share This News 😊

National news reports एनएनआर ब्यूरो, लुधियाना

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने लुधियाना के फिरोज गांधी मार्केट स्थित आईडीएफसी बैंक के कुलैकशन मैनेजर बिकरमजीत सिंह को 40 हजार रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये स्टेट विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस निजी बैंक के उक्त कर्मचारी के विरुद्ध यह केस रविन्द्र कुमार निवासी सराभा नगर, लुधियाना की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर किया गया है।
शिकायतकर्ता ने विजीलैंस रेंज लुधियाना में पहुँच करके बयान दर्ज करवाया कि वह पक्खोवाल रोड लुधियाना में ‘सिलवर मोड फैशन’ के नाम पर एक रेडिमेड कपड़ों की दुकान चला रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने आरबीआई की ग्रैंड एमरजैंसी क्रेडिट लाईन ( जीईसीएल) स्कीम के अधीन उपरोक्त आईडीएफसी बैंक से 30 सितंबर 2020 को 4 सालों के लिए 13, 32, 379 रुपए का कर्ज़ लिया था। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उसने कर्ज़ की सारी रकम/ किश्तें अदा करके अपना लोन खाता बंद करवाने के लिए उक्त कुलैकशन मैनेजर के साथ संपर्क किया। कुलैकशन मैनेजर के साथ बातचीत के बाद उसने कर्ज़ की सारी रकम अदा कर दी परन्तु फिर भी उसका कर्ज़े वाला खाता बंद नहीं किया गया। इस सम्बन्धी जब वह उक्त कुलैकशन मैनेजर को मिला तो उसने बैंक के सीनियर अधिकारियों से यह खाता बंद करवाने के बदले उससे 40 हज़ार रुपए रिश्वत की माँग की।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि क्योंकि दोषी कुलैकशन मैनेजर एक बैंक कर्मचारी है, इसलिए बैंकिंग रैगुलेशन एक्ट 1946 की धारा 46- ए अनुसार वह भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अधीन लोक सेवक है। इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस रेंज लुधियाना की टीम ने जाल बिछाया और दोषी बैंक कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से उसकी दुकान में 40 हजार रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी मुलजिम कुलैकशन मैनेजर बिकरमजीत सिंह के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी आगे जांच जारी है और दोषी को कल अदालत में पेश किया जायेगा।
———-

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[the_ad_group id="303"]

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...
[Rich_Web_Slider id="1"]
+38
°
C
High:+41
Low:+31
Wed
Thu
Fri
Sat
[covid19-country-updates country=IN country_list=0 layout=3 label="India Covid19 Data" colors="#d80027,#0052b4"]
    [Rich_Web_Slider id="1"]