ब्रेकिंग न्यूज़

[pj-news-ticker]

राम मन्दिर के लिए UP सरकार 6 जिलों से शुरू कर रही है हेलीकॉप्टर सेवा

😊 Please Share This News 😊

राम भक्त अब अयोध्या जानें के लिए बस, ट्रेन, हवाई जहाज के अलावा हेलिकॉप्टर सेवा का इस्तेमाल कर सकेंगे. दरअसल, UP सरकार राज्य के 6 जिलों से हेलिकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराने जा रही है. इसके लिए हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता आपरेटर का चयन कर लिया गया है. वहीं, CM योगी आदित्यनाथ लखनऊ से हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत करेंगे. अयोध्या के लिए हेलिकॉप्टर सेवा गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, मथुरा और आगरा से उपलब्ध होगी. इसके अलावा आने वाले समय में बाकी जगहों से हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत की जाएगी. इसके साथ-साथ योगी सरकार श्रद्धालुओं को अयोध्या के हवाई दर्शन कराएगी. हांलांकि इसके लिए पहले से श्रद्धालुओं को बुकिंग करानी होगी. हवाई दर्शन की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग को सौंपी गई है. अयोध्या के हवाई दर्शन के लिए प्रति श्रद्धालु को 3,539 रुपये देने होंगे. ये सफर केवल 15 मिनट का होगा. हांलांकि, एक बार में केवल 5 श्रद्धालु ही इस हवाई सफर का मजा ले सकेंगे. हवाई सफर के लिए सामान का वजन भी काफी जरूरी होता है. जिसके चलते एक श्रद्धालु केवल 5 किलो के सामान के साथ ही सफर कर पाएगा. इसके साथ-साथ गोरखपुर से अयोध्या के लिए भी हेलिकॉप्टर सर्विस होगी जिसमें 126 किमी का सफर मात्र 40 मिनट में पूरा किया जाएगा. इसके लिए 11,327 रुपये किराया तय किया गया है।

अयोध्या में OYO ने खोले 65 नए होटल,
22 जनवरी को सिर्फ इतने रुपये में मिलेगा एक कमरा 
ऑनलाइन होटल मंच OYO ने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले 65 ‘होम स्टे’ (घरों में ठहरने की व्यवस्था) और होटल खोले हैं। कंपनी ने कहा कि शहर में जो होटल खोले गये हैं, उसमें 51 ओयो होम स्टे और 14 होटल शामिल हैं। 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के बाद आगंतुकों की संख्या में संभावित वृद्धि को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। कंपनी ने कहा कि उसके किफायती कमरे का एक रात का किराया 1,000 रुपये से शुरू होता है। इससे पहले OYO ने इस साल के अंत तक अयोध्या, पुरी, शिरडी, वाराणसी, अमृतसर, तिरुपति, हरिद्वार, कटरा-वैष्णो देवी और चार धाम मार्ग सहित प्रमुख आध्यात्मिक स्थलों में 400 होम स्टे और होटल पेश करने की योजना की घोषणा की थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[the_ad_group id="303"]

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...
[Rich_Web_Slider id="1"]
+38
°
C
High:+41
Low:+31
Wed
Thu
Fri
Sat
[covid19-country-updates country=IN country_list=0 layout=3 label="India Covid19 Data" colors="#d80027,#0052b4"]
    [Rich_Web_Slider id="1"]