भारतीय टीम ने बेंगलुरु में बुधवार रात अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए सीरीज के तीसरे व अंतिम T20 मैच में सुपर ओवर में जीत दर्ज की. मैच का फैसला 2 सुपर ओवर से हुआ. भारतीय टीम ने दूसरा सुपर ओवर जीता. मेजबानों ने इस तरह सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया.
2 सुपर ओवर से हुआ फैसला….
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए सीरीज के इस तीसरे T20 मैच में रोहित शर्मा के नाबाद शतक और रिंकू सिंह (नाबाद 69) के साथ 190 रनों की पार्टनरशिप की बदौलत भारत ने 4 विकेट पर 212 रन बनाए. इसके बाद मेहमान टीम ने गुलबदीन नायब की 23 गेंदों पर 55 रनों की नाबाद पारी की बदौलत 6 विकेट पर 212 रन जोड़ दिए. गुलबदीन नायब ने अपनी नाबाद पारी में 4 चौके और इतने ही छक्के जड़े. उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (50) और कप्तान इब्राहिम जादरान (50) ने भी अर्धशतक जमाए. फिर पहले सुपर ओवर में दोनों ही टीमों ने 16-16 रन जोड़े. दूसरे सुपर ओवर में रिजल्ट मिला, जब भारत ने 11 रनों का बचाव किया. अफगानिस्तान ने रवि बिश्नोई के इस ओवर में अपने 2 विकेट महज 1 रन पर गंवा दिए थे।
रोहित और रिंकू ने जोड़े 190 रन……
इससे पहले भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 212 रन बनाए. कप्तान रोहित शर्मा और रिंकू सिंह ने बल्ले से तूफान ला दिया. रोहित ने नाबाद 121 जबकि रिंकू ने नाबाद 69 रन बनाए. दोनों ने मिलकर 5वें विकेट के लिए 190 रन की नाबाद पार्टनरशिप की. ये किसी भी विकेट के लिए भारत की T20 में सर्वश्रेष्ठ साझेदारी है. रोहित ने जहां 69 गेंदों पर 11 चौके और 8 छक्के जड़े तो वहीं, रिंकू ने 39 गेंदों पर 2 चौके और 6 छक्के जमाए. अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट फरीद अहमद ने लिए.
🔸अफगानिस्तान ने खूब दिखाया दम…..
213 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने तूफानी शुरुआती की. रहमानुल्लाह गुरबाज और कप्तान इब्राहिम जादरान ने मिलकर 5.5 ओवर में ही स्कोर 50 रन पहुंचा दिया. दोनों ने अर्धशतक जड़े और 11 ओवर में 93 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप भी की. कुलदीप यादव ने गुरबाज को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा. गुरबाज ने 32 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के जड़ते हुए 50 रन बनाए. जादरान (50) ने 41 गेंदों की अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का जड़ा. मोहम्मद नबी ने 16 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 34 रन जोड़े. भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने 3 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए. उनके अलावा पेसर आवेश खान और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला▪️
रोहित शर्मा ने T20I में जड़ा ऐतिहासिक शतक, दुनिया के सभी बल्लेबाज रह गए पीछे
भारत और अफगानिस्तान के मध्य तीसरे T20 मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ा । उन्होंने इस मुकाबले में सिर्फ 64 गेंदों पर शतक जड़ा है। T20 इंटरनेशनल में यह रोहित शर्मा का पांचवां शतक है। आज से पहले कोई भी बल्लेबाज T 20 में पांच शतक नहीं जड़ पाया था। रोहित शर्मा ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने इस दौरान 10 चौके और 6 छक्के भी जड़े। यह एक ऐतिहासिक शतक रहा। रोहित शर्मा इस मैच से पहले दो मुकाबले में 0 के स्कोर पर आउट हुए थे। उन्होंने इस मैच में दमदार वापसी की ।
T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची:
♦️रोहित शर्मा – 5 शतक
♦️सूर्यकुमार यादव – 4 शतक
♦️ग्लेन मैक्सवेल – 4 शतक
♦️बाबर आजम – 3 शतक
♦️कोलिन मुनरो – 3 शतक▪️



