एनएनआर ब्यूरो लुधियाना, 15 दिसंबर 2023
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में तैनात एक महिला जज ने भारत के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर अपने लिए मौत की मांग की है। इस चौंकाने वाले मामले में महिला जज ने मुख्य न्यायाधीश को बताया कि जिला जज द्वारा उसका मानसिक और यौन शोषण किया जा रहा है। इसकी शिकायत वह कई बार कर चुकी है। लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसीलिए अब उन्होंने चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर अपने लिए मौत की मांग की है।



