आईएएस कुलवंत सिंह ने डिप्टी कमिश्नर लुधियाना का अतिरिक्त कार्यभार संभाला। 2012 के आईएएस अधिकारी इन दिनों मोगा में डिप्टी कमिश्नर तैनात हैं।उन्हें डिप्टी कमिश्नर लुधियाना का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वह डिप्टी कमिश्नर लुधियाना सुरभि मलिक, आईएएस की छुट्टी की अवधि के दौरान लुधियाना के प्रशासन का नेतृत्व करेंगे। सोमवार डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह जिला प्रशासन कांप्लेक्स पहुंचे, जहां उन्होंने अपना अतिरिक्त कार्यभार संभाला। उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर मेजर अमित सरीन, एसडीएम समेत लुधियाना प्रशासन की पूरी टीम मौजूद थी। विकास हीरा, सहायक कमिश्नर उपिंदरजीत कौर बराड़ व अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। उपायुक्त कुलवंत सिंह ने लुधियाना प्रशासन के अधिकारियों के साथ प्रारंभिक बैठक की, जिसके बाद उन्होंने चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की जन-समर्थक पहलों के कार्यान्वयन को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया ताकि इन योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाया जा सके।



