
2009 बैच आईपीएस कुलदीप सिंह चहल लुधियाना के नए पुलिस कमिश्नर होंगे और लुधियाना के मौजूदा सीपी मनदीप सिंह सिद्धू डीआईजी एडमिनस्ट्रेशन पंजाब चंडीगढ़ के तौर पर कार्यभार देखेंगे। आज डिपार्टमेंट आफ होम अफेयर्स एंड जस्टिस की ओर से जारी की गई तबादलों की लंबी चौड़ी सूची में 21 आईपीएस और 10 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कुलदीप सिंह चहल इससे पहले जालंधर पुलिस कमिश्नर थे। आज जारी की गई तबादला सूची में लुधियाना सहित जालंधर व अमृतसर के भी पुलिस कमिश्नर बदल दिए गए हैं।

आईपीएस स्वपन शर्मा जालंधर पुलिस कमिश्नर और गुरप्रीत सिंह भुल्लर अमृतसर के पुलिस कमिश्नर के तौर पर कार्यभार देखेंगे। बीते दिनों ही लुधियाना के पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह संधू शहीद करतार सिंह सराभा के बलिदान दिवस के दौरान लुधियाना में रखे एक कार्यक्रम में पंजाबी सिंगर के मंच पर भंगड़ा डालते दिखाई दिए थे और तब से चर्चा में भी आए थे। जिसे लेकर भाजपा नेता गुरदेव शर्मा देबी की ओर से पुलिस कमिश्नर की निंदा भी की गई थी।



