नेशनल न्यूज़ रिपोर्ट्स
भारत में Apple iPhone बनाने का काम जल्द ही टाटा ग्रुप के हाथ में आ जाएगा. भारत में iPhone बनाने वाली कंपनी Wistron इंफोकॉम मैन्युफेक्चरिंग इंडिया का अधिग्रहण टाटा ग्रुप कर रहा है. इस अधिग्रहण को Wistron इंफोकॉम की पैरेंट कंपनी Wistron कॉर्प के निदेशक मंडल ने मंजूरी दे दी है. टाटा ग्रुप ढाई साल के भीतर घरेलू और वैश्विक मार्केट के लिए भारत में ही iPhones बनाना शुरू कर देगा.
वर्तमान में विस्ट्रॉन का भारतीय प्लांट अपनी 8 प्रोडक्शन लाइनों में iPhone-12 और iPhone-14 की मैन्युफैक्चरिंग कर रहा है. टाटा के अधिग्रहण के बाद विस्ट्रॉन पूरी तरह से भारतीय बाजार से बाहर हो जाएगा, क्योंकि यह भारत में Apple प्रोडक्ट्स का प्रोडक्शन करने वाला कंपनी का एकमात्र प्लांट है।
ब्यूरो रिपोर्ट टीम एनएनआर



