विश्व कप के अहम मुकाबले में आज धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में चिर प्रतिद्वंद्वी न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के बीच कांटे की टक्कर होगी। मैच सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होगा। फिलहाल ये दोनों टीमें प्वाइंट टेबल पर तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। ऐसे में दोनों इस मैच को जीतकर प्वाइंट टेबल पर अपनी स्थिति और बेहतर करना चाहेंगी। इस विश्व कप का धर्मशाला में न्यूजीलैंड का यह दूसरा मैच है। वहीं, आस्ट्रेलिया यहां विश्व कप का अपना पहला मैच खेलेगा। न्यूजीलैंड की टीम को यहां पिछले मुकाबले में 22 अक्टूबर को भारत के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। आज शनिवार को अवकाश होने के चलते इस मैच में क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ रहने वाली है।
ब्यूरो रिपोर्ट टीम एनएनआर



