रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया फिलहाल क्रिकेट वर्ल्ड कप खेलने में व्यस्त है। वर्ल्ड कप के बाद भारत को अपनी जमीन पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज खेलनी है। अब इस सीरीज को लेकर एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण इस T20 सीरीज में भारतीय टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी निभा सकते हैं । आपको बता दें कि वर्ल्ड कप की समाप्ति के साथ ही राहुल द्रविड़ का अनुबंध भी खत्म हो जाएगा। T20 सीरीज विश्व कप समाप्त होने के एक सप्ताह के भीतर शुरू होगी, ऐसे में इस सीरीज से पहले नए कोच की नियुक्ति प्रकिया नहीं पूरी हो पाएगी। इसी के चलते लक्ष्मण को T20 सीरीज के लिए हेड कोच की जिम्मेदारी मिल सकती है



