अमेरिका के ल्यूइस्टन, मेन के एक रेस्टोरेंट में हुई गोलाबारी मे मरने वालों की संख्या 29 हो गई है । इसके अलावा करीब 70 घायल भी हो गए हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर है। पुलिस ने लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है, क्योंकि अभी तक हमलावर पकड़ा नहीं गया है। उसके इलाके में छिपे होने की खबर है। मेन सूचना और विश्लेषण केंद्र ने एक नोट जारी किया और घातक सामूहिक गोलीबारी मामले में संदिग्ध के बारे में जानकारी साझा की। संदिग्ध की पहचान रॉबर्ट कार्ड के रूप में हुई है। मेन स्टेट पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया, हमलावर अब भी Active है और उसे पकड़ा नहीं जा सका है। हालांकि उसकी तस्वीरें सामने आ गई हैं। स्थानीय लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर के अंदर ही रहें और दरवाजा लॉक करके रखें। पुलिस ने लोगों से कहा है कि अगर कोई भी संदिग्ध गतिविधि देखता है तो तत्काल 911 पर इसकी जानकारी दे।



