ब्रेकिंग न्यूज़

[pj-news-ticker]

भगवंत सिंह मान सरकार ने राज्य से उद्योग के बाहर जाने के रुझान को रोक दिया-अरविन्द केजरीवाल

😊 Please Share This News 😊

औद्योगिक सैक्टर में देश भर में केवल पंजाबी ही तोड़ सकते हैं चीन का एकाधिकार

औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सेक्टर आधारित टास्क फोर्स के गठन की वकालत की

नैशनल न्यूज रिपोर्टस

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निरंतर यत्नों के स्वरूप अब पंजाब से अन्य राज्यों में इंडस्ट्री के बाहर जाने के रुझान ने वापस मुडऩा शुरू कर दिया है और औद्योगिक यूनिट राज्य में शिफ्ट होने लगे हैं।

लुधियाना में शुक्रवार को सरकार-उद्योगपति बैठक में उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ महीनों के दौरान 450 उद्योग अन्य राज्यों से पंजाब में शिफ्ट हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले उद्योगों का अन्य राज्यों में हिजरत कर जाने का रुझान था। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि यह पंजाब के मुख्यमंत्री की सख़्त मेहनत का नतीजा है जो हरेक क्षेत्र में पंजाब को प्रथम राज्य बनाने के लिए यत्न कर रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवंत सिंह मान सरकार को सत्ता में आने पर औद्योगिक क्षेत्र में ऐसा माहौल मिला था जहाँ उद्योग अन्य राज्यों में शिफ्ट हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की हुकूमत के दौरान उद्योगपति फिरौती मांगने के व्यवस्था से बुरी तरह से ऊब चुके थे। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने अमन-कानून की बेहतर व्यवस्था देने के साथ-साथ सुखद माहौल देकर उद्योगपतियों का भरोसा बहाल किया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में देश भर में केवल पंजाबी ही चीन के एकाधिकार तोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाबी उद्योगपतियों का किसी अन्य राज्य के साथ कोई मुकाबला नहीं, बल्कि उनको औद्योगिक तरक्की में चीन को पछाडऩे के लिए यत्न करने चाहिएं। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि यह यत्न करने का अब सबसे उपयुक्त मौका है क्योंकि पंजाब की सरकार हरेक तरह की मदद के लिए तैयार है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सैक्टर आधारित टास्क फोर्स का गठन करने की वकालत की। उन्होंने कहा कि उद्योग के प्रतिनिधियों के अलावा इस टास्क फोर्स में राज्य सरकार के अधिकारी भी होने चाहिएं, जिससे इन सैक्टरों की तरक्की के लिए उचित योजनाबंदी और रणनीति बनायी जा सके। अरविन्द केजरीवाल ने उम्मीद ज़ाहिर की कि यह कदम राज्य में उद्योग के व्यापक विकास को सुनिश्चित बनाने में सहायक होगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के संजीदा यत्नों के स्वरूप राज्य में 50840 करोड़ रुपए का निवेश आया है। उन्होंने कहा कि राज्य में बड़ा निवेश करने के लिए औद्योगिक दिग्गज आ रहे हैं, जिनका राज्य सरकार ज़ोरदार स्वागत कर रही है। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि इस प्रयास से राज्य में रोजग़ार के 2.25 लाख अवसर पैदा होंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवंत सिंह मान अब तक के सबसे काबिल और बेहतरीन मुख्यमंत्री हैं क्योंकि राज्य हरेक सैक्टर में तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति लाई गई है। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य और यहाँ से लोगों के हितों में कई लोक-हितैषी और विकास प्रमुख प्रयास किये हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मिलनी वोटें मांगने के लिए नहीं है बल्कि यह भरोसा दिलाने के लिए की गई है कि हम उद्योगों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि इस मिलनी का उद्देश्य राज्य के स्थानीय उद्योग का 10 गुना विस्तार होगा। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से उद्योगपतियों का एजेंडा राज्य में उद्योग को बढ़ावा देने में सहायक होगा।

लुधियाना से रिपोर्ट

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[the_ad_group id="303"]

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...
[Rich_Web_Slider id="1"]
+38
°
C
High:+41
Low:+31
Wed
Thu
Fri
Sat
[covid19-country-updates country=IN country_list=0 layout=3 label="India Covid19 Data" colors="#d80027,#0052b4"]
    [Rich_Web_Slider id="1"]