ब्रेकिंग न्यूज़

[pj-news-ticker]

पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक :छुड़ाने का ऑपरेशन खत्म, 190 यात्रियों को बचाया गया, 21 बंधकों की मौत

😊 Please Share This News 😊

नेश्‍नल न्‍यूज रिपोर्टस {13 मार्च 2025} पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों ने अपहृत की गई रेलगाड़ी के 190 यात्रियों को बचाते हुए 33 उग्रवादियों को मार गिराया। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग आईएसपीआर ISPR ने कहा कि इस दौरान 21 बंधकों और फ्रंटियर कोर के चार जवान भी मारे गए हैं। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि कुछ बंधकों की भी मौत हुई है। याद रहे बलूच उग्रवादियों ने बीते मंगलवार को एक सुरंग में हमला कर इस रेलगाड़ी पर कब्जा कर लिया था। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों एवं उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही।
अधिकारियों ने बताया कि नौ डिब्बों में लगभग 400 यात्रियों को लेकर जाफर एक्सप्रेस ट्रेन क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी तभी उग्रवादियों ने विस्फोटकों का इस्तेमाल कर ट्रेन को बेपटरी कर दिया और उस पर कब्जा कर लिया। ‘बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी’ (BLA) ने मंगलवार को इस हमले की जिम्मेदारी ली। उस समय उग्रवादियों ने छह सैनिकों की हत्या कर दी। हालांकि पाकिस्तानी अधिकारियों ने अब तक मारे गये लोगों की पुष्टि नहीं की है।
रक्षा सूत्रों के अनुसार, उग्रवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान खत्म हो गया है। सूत्रों ने बताया कि मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे महिलाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में बंधक यात्रियों को बचा लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, हमले की शुरुआत में मारे गए यात्रियों की संख्या का पता लगाया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद कई उग्रवादी मारे गए हैं और जल्द ही अधिक जानकारी उपलब्ध होगी। दूसरी और बलूचिस्तान प्रकरण में अपहरणकर्ता कह रहे हैं कि उनके कब्जे में अभी भी 150 लोग बंदी हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[the_ad_group id="303"]

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...
[Rich_Web_Slider id="1"]
+38
°
C
High:+41
Low:+31
Wed
Thu
Fri
Sat
[covid19-country-updates country=IN country_list=0 layout=3 label="India Covid19 Data" colors="#d80027,#0052b4"]
    [Rich_Web_Slider id="1"]