ब्रेकिंग न्यूज़

[pj-news-ticker]

पाकिस्तान ने 155 बंधकों को मुक्त कराने का किया दावा, BLA के 27 लड़ाके ढेर

😊 Please Share This News 😊

नेश्‍नल न्‍यूज रिपोर्टस {12 मार्च 2025} पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक मामले में पाक सुरक्षा बलों ने अब तक 155 बंधकों को मुक्त कराने का दावा किया है। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को अशांत बलूचिस्तान प्रांत में संदिग्ध बलूच आतंकवादियों द्वारा ट्रेन में बंधक बनाए गए 155 यात्रियों को छुड़ा लिया और इस दौरान 27 आतंकवादियों को मार गिराया है। अन्य यात्रियों को भी मुक्त कराने का अभियान जारी है। बलूच और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो रही है। पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालाांकि बीएलए का कहना है कि उसने खुद बंधकों को रिहा किया है।

अधिकारियों के मुताबिक, नौ डिब्बों में लगभग 500 यात्रियों को लेकर जाफर एक्सप्रेस क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी तभी मंगलवार सुबह गुदलार और पीरू कोनेरी इलाकों के बीच उस पर गोलीबारी की गई। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि अब तक सुरक्षा बलों ने 13 आतंकवादियों को मार गिराया है और 80 यात्रियों को छुडा लिया गया है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है। इससे पहले, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि उसने ट्रेन को अपने कब्जे में लेकर 100 से ज्यादा यात्रियों को बंधक बना लिया है।

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा, ‘‘सुरक्षा बलों ने एक डिब्बे से 80 यात्रियों – 43 पुरुष, 26 महिलाएं और 11 बच्चों – को छुड़ाने में कामयाबी हासिल की है।’’ इसके बाद 24 अन्य यात्रियों को भी छुड़ाया गया। उन्होंने बताया कि करीब 400 यात्री अभी भी ट्रेन में ही हैं, जो सुरंग के अंदर है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। रिंद ने कहा कि पेशावर जाने वाली यात्री ट्रेन पर ‘‘भीषण’’ गोलीबारी की खबरों के बीच बचाव दल को मौके पर भेजा गया है। इस बीच, पाकिस्तान रेलवे ने क्वेटा रेलवे स्टेशन पर एक आपातकालीन डेस्क स्थापित किया है, क्योंकि चिंतित रिश्तेदार अपने प्रियजनों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पहुंच रहे हैं।

National News Reports
National News Reports

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[the_ad_group id="303"]

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...
[Rich_Web_Slider id="1"]
+38
°
C
High:+41
Low:+31
Wed
Thu
Fri
Sat
[covid19-country-updates country=IN country_list=0 layout=3 label="India Covid19 Data" colors="#d80027,#0052b4"]
    [Rich_Web_Slider id="1"]