ब्रेकिंग न्यूज़

[pj-news-ticker]

20 हजार रुपये रिश्वत लेता जंगलात गार्ड विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

😊 Please Share This News 😊

नेशनल न्‍यूज रिपोर्टस (21 मार्च 2025)पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही अपनी मुहिम के तहत आज मलेरकोटला में तैनात जंगलात गार्ड हरजीत सिंह को 20,000 रुपये रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजीलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी मलेरकोटला के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत की जांच के बाद की गई है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि उसने कुप खुरद गांव के पास दिलावरगढ़ गांव में एक मैरिज पैलेस बनाया है, लेकिन आरोपी ने मुख्य सड़क से पैलेस तक पहुंचने के लिए रास्ता देने के बदले एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 20,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया।
इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत आरोपी के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा, विजीलेंस ब्यूरो थाना, लुधियाना में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

National News Reports
National News Reports

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[the_ad_group id="303"]

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...
[Rich_Web_Slider id="1"]
+38
°
C
High:+41
Low:+31
Wed
Thu
Fri
Sat
[covid19-country-updates country=IN country_list=0 layout=3 label="India Covid19 Data" colors="#d80027,#0052b4"]
    [Rich_Web_Slider id="1"]