ब्रेकिंग न्यूज़

[pj-news-ticker]

10 हजार के साथ स्केचर्स जूते की थी डिमांड, लुधियाना कोर्ट का ASI रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

National News Reports

😊 Please Share This News 😊

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने लुधियाना अदालत में नायब कोर्ट के रूप में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर तरलोचन सिंह को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी चंडीगढ़ रोड निवासी एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायतकर्ता के खिलाफ एक मामला दर्ज था और गिरफ्तारी के दौरान उसकी लाइसेंसी पिस्तौल भी पुलिस ने जब्त कर ली थी।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी लाइसेंसी पिस्तौल वापस दिलाने में मदद करने के बदले आरोपी नायब कोर्ट ने 10,000 रुपये रिश्वत के साथ-साथ स्केचर्स जूते की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इस पूरी बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया था। शिकायतकर्ता रिश्वत देने के लिए तैयार नहीं था, इसलिए उसने विजिलेंस ब्यूरो, लुधियाना रेंज से संपर्क किया। प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 10,000 रुपये और ग्रे रंग के स्केचर्स जूते लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[the_ad_group id="303"]

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...
[Rich_Web_Slider id="1"]
+38
°
C
High:+41
Low:+31
Wed
Thu
Fri
Sat
[covid19-country-updates country=IN country_list=0 layout=3 label="India Covid19 Data" colors="#d80027,#0052b4"]
    [Rich_Web_Slider id="1"]