ब्रेकिंग न्यूज़

[pj-news-ticker]

युवा वर्ग को सनातनी संस्कृति से जोड़ना समय की जरूरत: विजय शर्मा

National News Reports

😊 Please Share This News 😊

सनातन सेवा समिति के राष्ट्रीय प्रमुख विजय शर्मा ने आज मोगा जाते हुए लुधियाना में प्रमुख सनातनी नेता वरुण मेहता के साथ स्थानीय सर्किट हाउस में समिति की मजबूती के लिए विशेष बातचीत की। इस अवसर पर उन्होंने प्रमुख धार्मिक प्रतिनिधियों से मुलाकात की जिसमें निखिल शर्मा, कर्ण दंड, नोनी शर्मा, नवीन चित्कारा, अश्वनी कन्नौजिया, अनिल शर्मा, साहिल पाठक, यशपाल शर्मा व अन्य प्रमुख नेता थे।

इसके उपरांत विजय शर्मा व वरुण मेहता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सनातन सेवा समिति पंजाब में युवा वर्ग को सनातनी संस्कृति से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चला रही है। जिसमें प्रत्येक विधानसभा कॉर्डिनेटर तथा ब्लॉक प्रधान की नियुक्ति कर मंदिर कमेटियों से संपर्क कर उन्हें दरपेश आ रही मुश्किलों को दूर करने की कोशिश करेगी। साथ ही कीर्तन मंडलियों को साप्ताहिक कीर्तन आयोजित करने के जरूरी संसाधन उपलब्ध करवाएगी।
विजय शर्मा ने कहा कि भाजपा नीत राज्यों में हिंदू समाज उपेक्षा का शिकार हो रहा है। आज तक भाजपा ने हिंदू समाज को सिर्फ वोट बैंक का आधार मानते हुए हमेशा गुमराह किया। आज भी हमारे प्रमुख धार्मिक स्थान विकसित होने की बजाय उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। कांग्रेस व अन्य दलों ने तो हमेशा सेकुलर होने का खेल खेलकर हिन्दू समाज को दरकिनार किया है। लेकिन अब सनातन सेवा समिति हमारे धर्म के प्रमुख स्थानों को जोकि पंजाब के विभिन्न शहरों में है। उनको विकसित करने के लिए तथा बेअदबी कानून में सनातन धर्म के प्रमुख मुद्दों को शामिल करने के लिए पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार के सामने प्रमुख रूप से उठाएंगे।
विजय शर्मा व वरुण मेहता ने कहा कि पंजाब में 42 % हिन्दू आबादी होने के बावजूद हिंदू समाज को पूर्व की सरकारों ने बनता मान सम्मान नहीं दिया गया और दुर्भाग्यपूर्ण बात है किसी भी हिन्दू संगठन ने इस मामले में कोई ठोस आवाज बुलंद नहीं की। लेकिन अब सनातन सेवा समिति प्रदेश भर में जमीनी स्तर पर नियुक्तियां करने के बाद हिन्दू समाज के लंबित मुद्दों को हल करवाने हेतु डटकर आवाज बुलंद करेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[the_ad_group id="303"]

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...
[Rich_Web_Slider id="1"]
+38
°
C
High:+41
Low:+31
Wed
Thu
Fri
Sat
[covid19-country-updates country=IN country_list=0 layout=3 label="India Covid19 Data" colors="#d80027,#0052b4"]
    [Rich_Web_Slider id="1"]