साल 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में जब भारत और न्यूजीलैंड की टीम एक दूसरे से टकराई थी। तब बारिश बारिश के कारण इस मुकाबले को रिजर्व डे वाले दिन पूरा किया गया था। भारत और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला में आज होने वाले मुकाबले के दौरान भी बारिश की आशंका है। आज रविवार को धर्मशाला में होने वाले मुकाबले में 42 फ़ीसदी बारिश की संभावना जताई गई है । एक्यूवेदर डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक बारिश के साथ तूफान की आशंका भी है। इस दौरान तापमान भी कम रहेगा। फैंस के लिए अच्छी खबर यह है की बारिश का प्रभाव ज्यादा देर तक मैच पर नहीं दिखेगा। दोपहर 2:00 बजे मुकाबला शुरू होने के समय बारिश की सबसे अधिक संभावनाएं जताई गई है। बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ICC ने इसके लिए रिजर्व डे नहीं रखा है। यानी कि अगर बारिश की वजह से मुकाबला रद्द होता है तो फिर दोनों ही टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ेगा
धर्मशाला में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले क्रिकेट विश्व कप मुकाबले को देखने के लिए BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचेंगे । स्मरण रहे नड्डा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के ही रहने वाले हैं
सूर्य कुमार यादव चोटिल , ईशान किशन को मधु मक्खियों ने काटा
सूर्यकुमार यादव हार्दिक पंड्या की जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं। लेकिन सूर्यकुमार यादव को लेकर अच्छी खबर नहीं आ रही है। दरअसल मैच से पहले धर्मशाला के मैदान में नेट प्रैक्टिस के दौरान सूर्यकुमार यादव की कलाई पर गेंद लग गई। जिसके बाद उन्होंने प्रेक्टिस करना छोड़ दिया, वह सीधा फिजियो के पास गए और अपना ट्रीटमेंट कराया। ऐसे में सूर्यकुमार यादव के खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है। भारत के पास ईशान किशन के रूप में एक और विकल्प मौजूद है। किशन ने शुभमन गिल की गैर मौजूदगी में रोहित शर्मा के साथ वर्ल्ड कप की शुरुआती दो मुकाबले में ओपनिंग की थी। ईशान किशन बेहतर बल्लेबाज हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले नेट प्रैक्टिस के दौरान ईशान को मधुमक्खी ने काट लिया। इसके बाद उन्होंने भी बीच में ही प्रेक्टिस को छोड़ दिया। मैच से पहले भारतीय टीम की परेशानी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है



