ब्रेकिंग न्यूज़

[pj-news-ticker]

गजब हो गया हरियाणा निकाय चुनाव में, हर गली मोहल्ले में BJP, पहले टेस्ट में नायब सैनी को 90% मार्क्स, कांग्रेस का पत्ता साफ, कांग्रेस बोली ऐसे छोटे छोटे चुनावों में हम दिलचस्पी नहीं लेते

😊 Please Share This News 😊

नेश्‍नल न्‍यूज रिपोर्टस {13 मार्च 2025} हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद नगर निगम चुनाव CM नायब सिंह सैनी के लिए पहली परीक्षा थी। इस परीक्षा में नायब सिंह सैनी पास हो गए हैं। 10 में से 9 नगर निगमों में BJP ने जीत हासिल की है। 9 नगर निगमों में BJP के मेयर प्रत्याशी चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं। वहीं मानेसर को छोड़कर बाकी सभी नगर निगमों में BJP के अधिकतर पार्षदों ने जीत हासिल की है। वहीं इस चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस की हार की वजह वो खुद रही। उसने इन चुनावों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। वहीं BJP हर चुनावों की तरह इस चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी थी। CM नायब सैनी ने अपने पार्टी के उम्मीदावरों के लिए खुद प्रचार किया। उन्होने कई रैलियां और जनसभाएं भी की। पार्टी को इसका फायदा भी हुआ और उसने इस चुनाव में बढ़िया प्रदर्शन किया।

हमें इस हार से कोई खास फर्क नहीं पड़ता… यह कहना है हरियाणा के पूर्व CM और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। हुड्डा का कहना है कि जिन जगहों पर चुनाव हुए हैं, वहां कांग्रेस पहले से ही मज़बूत नहीं थी। अगर हम कोई मेयर सीट हार गए हैं तो झटका लग सकता है। लेकिन ये सीटें तो पहले से ही हमारे पास नहीं थीं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को कहीं न कहीं ज़रूर फायदा हुआ होगा। हो सकता है कि कुछ जगहों पर कांग्रेस के पार्षदों की संख्या बढ़ी हो।
हुड्डा ने यह भी माना कि उन्होंने चुनाव में ज़्यादा जोर नहीं लगाया। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव में कोई जोर नहीं लगाया। मैं चुनाव के दौरान प्रचार के लिए कहीं नहीं गया। मैं पंचायत या नगर निगम चुनाव के दौरान प्रचार करता ही नहीं हूं। वहीं उनका कहना है कि इस हार से पार्टी को सबक मिलेगा। पार्टी आगे की रणनीति पर काम करेगी। आने वाले चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश की जाएगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों का विधानसभा चुनावों पर ज़्यादा असर नहीं पड़ता।
हरियाणा निकाय चुनाव में मिली जीत से CM नायब सैनी गदगद नजर आए। उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि जनता ने शहरों के विकास के लिए सरकार को तीसरा इंजन दिया है। निकाय चुनाव के नतीजे में साबित कर दिया है कि जनता सरकार के विकास के साथ है। सरकार विकसित भारत के सपने को पूरा करने में काम करेगी। सरकार जनता की आकांक्षाओं के अनुसार विकास कार्य को बढ़ाएगी।

National News Reports

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[the_ad_group id="303"]

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...
[Rich_Web_Slider id="1"]
+38
°
C
High:+41
Low:+31
Wed
Thu
Fri
Sat
[covid19-country-updates country=IN country_list=0 layout=3 label="India Covid19 Data" colors="#d80027,#0052b4"]
    [Rich_Web_Slider id="1"]